देवघर, फरवरी 3 -- सारठ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव जमीन मापी करने गए कचुवाबांक निवासी अमीन नूर ईमाम अंसारी के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा गाली-ग्लौज व धक्का मुक्की कर जान मारने की धमकी दी गयी। घटना के बाबत पीड़ित अमीन ने कहा कि वह निजी अमीन का काम करता है। वहीं बसमत्ता निवासी दाऊद शेख व अन्य लोगों के बुलावे पर जमीन मापी करने बसमत्ता गया था, उसी दौरान गांव के ही एक नामजद द्वारा चार-पांच महिलाओं को गालियां देते हुए पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मापी का फीता क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान अनवर शेख व अन्य के साथ भी गाली-ग्लौज व दुर्व्यवहार करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर पीड़ित अमीन द्वारा थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.