जमीन-मकान लेने वाले 3 हजार लोगों पर शिकंजा, सौदों की फाइलें फिर खुली; कड़ी कार्रवाई की तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- यूपी में सालों पहले जमीन-मकान खरीदने वालों पर आयकर का शिकंजा कस सकता है। विभाग ने 10 से 12 साल पुराने संपत्ति सौदों की फाइलें फिर खोली हैं। यूपी और उत्तराखंड के करीब तीन हजार लोग जांच के दायरे में आ गए हैं। इन लोगों से संपत्ति खरीद में खर्च रकम, आय का पूरा हिसाब बताने को कहा गया है। धारा 131(1ए) के तहत बकायदा नोटिस जारी किया रहा है। तय समय में उचित जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की भी तैयारी है। आयकर सूत्रों के अनुसार आशंका है कि संपत्ति खरीद के दौरान व्यापक स्तर पर वास्तविक निवेश छिपाया गया। आमदनी आने का जरिया भी गलत रहा। कम कीमत दिखाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की गई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ऐसे मामलों में लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की आशंका है।गड़बड़ जवाब पर होगी कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.