जमीन-मकान की कीमत बढ़ने से खरीदार घटे, विक्रेता परेशान
भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले में न्यूनतम मूल्य की मार्गदर्शक पंजी (एमवीआर) की दरों में वृद्धि को जिला मूल्यांकन समिति की मंजूरी मिलते ही नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इससे रजिस्ट्री शुल्क में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई। इससे परेशान हुए खरीदार घट गए। बीते दो दिनों से अप्वांटमेंट में कमी आई है। शुक्रवार और शनिवार को मात्र 62 एवं 68 रजिस्ट्री हुई। बताया गया कि जमीन-मकान की कीमत बढ़ने से खरीदार घट गए हैं। इससे विक्रेता भी परेशान हो गए हैं। अमूमन भीड़ से घिरे निबंधन कार्यालय में शुक्रवार और शनिवार को इक्के दुक्के ही लोग दिखे। प्रॉपर्टी डिलिंग से जुड़े लोगों ने बताया कि कई खरीदारों ने जमीन-मकान की खरीद एवं बिक्री का कराया गया एग्रीमेंट रद्द किया है। ये लोग एमवीआर में संशोधन होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.