गोरखपुर, अप्रैल 10 -- सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के अडिलापार निवासी युवक से जमीन दिलाने के नाम पर 2.14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित जय बहादुर ने बताया कि उसकी मुलाकात 17 मार्च 2025 को कोल्हुई निवासी मनीष कुमार से हुई थी, जिसने विवाद रहित जमीन दिलाने का भरोसा दिया। विश्वास में आकर पीड़ित ने बैंक खाते और गूगल पे के माध्यम से रकम दे दी। बाद में पता चला कि आरोपी के पास जमीन ही नहीं थी। रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.