संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जमीन बैनामा के नाम पर फर्जी एवं कूटरचित बंधपत्र का उपयोग करके 40 लाख रुपये ऐंठ लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है。 यह भी पढ़ें- 7.59 लाख रुपये लेकर जमीन का बैनामा न करने पर चार पर मुकदमापीड़ित की शिकायत पीड़ित गुड्डी गुप्ता पत्नी शंकर दयाल गुप्ता निवासी पिपरौली बाजार थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर हाल मुकाम 208 वेस्ट घोषपाड़ा रोड श्याम नगर नौपाड़ा नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल की निवासी है। आरोप है कि काठगंगा खलीलाबाद स्थिति गाटा सं. 228/0.706 हेक्टेयर में से 0.1260 हेक्टेयर भूमि क्रय करने के लिए भू स्वामी साधूशरन पुत्र भगवान प्रसाद के पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम काठगंगा कोतवाली खलीलाबाद से बातचीत हुई। उनकी मांगी राशि 40 ...