जमीन बेचने के नाम पर 33 लाख की ठगी में पांच गिरफ्तार
आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली की पुलिस ने सोमवार की दोपहर शहर के बाईपास मार्ग पर स्थित बाग लखरांव पुल के पास से भूमि बेचने के नाम पर 33 लाख रुपये की ठगी में शामिल पांच लोगों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर पीड़ित से सौदा किया था। रुपये अपने बैंक खातों मे मंगाए थे। कंधरापुर निवासी रुद्रांश राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शहर के बदरका निवासी कृष्णचंद राय और उसके परिवार के लोगों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उससे कोडर अजमतपुर में अपनी भूमि बेचने का सौदा किया था। फर्जी नक्शा और दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। इसके बाद झांसा देकर उससे 33 लाख 30 हजार रुपये लिए। बात में पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया है वह सरकारी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.