वाराणसी, फरवरी 10 -- सारनाथ। खेती के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी में सारनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिंहपुर निवासी ओंकार नाथ शुक्ल ने बताया कि खेती की जमीन के लिए भिखारीपुर, जिला चंदौली के गोरखनाथ मिश्र से बात हुई। उन्होंने चंदौली के मदधपुर निवासी अश्विनी कुमार के भिखारीपुर में एक बीघा जमीन की बात चार लाख रुपये प्रति बीघा के दर से तय किया गया। इसके लिए चेक से कई बार में 14 लाख रुपया दिया गया। एक लाख रुपया मध्यस्थता के गोरखनाथ मिश्र को दिया गया। ये लोग सट्टा एवं इकरारनामा करवा के लिए आश्वस्त करते रहे। कुछ दिन बाद पता चला कि जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दी। विरोध करने पर विजय तिवारी, अंजनी तिवारी, अश्विनी कुमार एवं गोरखनाथ मिश्र ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.