गोरखपुर, जून 15 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन बेचने के नाम पर 13.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पिपराइच निवासी रामकैलाश चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने जंगल हकीम पादरी बाजार निवासी अमरनाथ निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने अपनी बताई गई जमीन का सौदा कर वर्ष 2023 से किस्तों में 13.25 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में पता चला कि जमीन उसकी नहीं थी। पीड़ित का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक अप्रैल 2026 को आरोपी ने उसे बंधक बनाकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...