आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के सरायसादी गांव में जमीन बेचने नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में पीड़ित ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनुबंध के बाद भी भूमि की दूसरे लोगों ने धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करा ली। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी आलोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने सिधारी थाना क्षेत्र के सरायसादी गांव निवासी कलावती देवी पत्नी शंभूनाथ सिंह से जमीन खरीदने के लिए अनुबंध किया था। 1.50 करोड़ रुपये में भूमि खरीदने की बात तय हुई थी। कई किस्त में रुपये देकर 10 अक्तूबर 2025 को अनुबंध पत्र तैयार किया था। यह भी पढ़ें- जमीन बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये धोखाधड़ी इस बीच कुछ लोग साजिश कर कलावती देवी की पेंशन बनवाने के बहाने ले गए। अनुबंध की गई भूमि की 13 नवंबर 2025 को रजिस्ट्री करा ली। ...