जमीन बेचने के नाम पर महिला से 55.65 लाख की ठगी
देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख 65 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। मामला बरमसिया के मौजा मधुसूदन छौरांट की जमीन से जुड़ा है। घटना को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता का आरोप है कि वर्षों तक जमीन रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर आरोपियों ने किस्तों में लाखों रुपए लिए, लेकिन बाद में न जमीन की रजिस्ट्री की और ना ही पूरी राशि लौटायी।
पीड़िता का विवरण बरमसिया अंतर्गत परमेश्वर दयाल रोड निवासी नूतन देवी ने प्राथमिकी में जिक्र किया है कि जानकी सदन निवासी पंकज कुमार सिन्हा, उनकी पत्नी श्वेता सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा व संचिता सिन्हा ने उनसे मौजा मधुसूदन छौरांट की करीब 1095 वर्गफीट जमीन बेचने की बातचीत की थी। जमीन की कुल कीमत 92 लाख रुपए तय की गई थी। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.