हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी भाजपा नेता ने गांव के ही तीन लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रुपए वापस किए। विरोध करने पर मारपीट का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसपी के आदेश पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव श्यामपुर निवासी भाजपा नेता व गन्ना समिति हापुड़ के चेयरमैन कुनाल चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके दोनों बेटे विमल कुमार उर्फ बबली व बादल सिंह उसके पास आए थे। आरोप है कि उन्होंने आपातकालीन जरूरत बताते हुए अपनी खेती की एक बीघा जमीन बेचने की बात कही। पुरानी जान-पहचान के चलते पीड़ित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.