जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार
अयोध्या, अप्रैल 13 -- भरदरसा, संवाददाता। जमीन बेचने के नाम पर साढ़े पांच लाख की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के लिए आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। मामले में थाना पूराकलंदर में 13 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत हुआ था। महावा गांव की रहने वाली महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसने शहर में जमीन खरीदने के लिए संजय वर्मा से कहा। जिसने हवाई पट्टी के निकट उसे जमीन दिखाई। इसके बाद इसे खरीदवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ले लिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुकदमें की धारा में बढ़ोत्तरी की। चेकिंग के दौरान मुकदमें में वांछित अभियुक्त संजय वर्मा, अंकित यादव तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अनिकेत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजय वर्मा के विरुद्ध 10 मुकदमे दर्ज हैं। पूराकलंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.