जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, बरेली में तैनात इंस्पेक्टर पत्नी व बेटे पर केस
संभल, अगस्त 14 -- जमीन का सौदा तय करने के बाद खरीदार से 13 लाख रुपये बतौर बयाना लेने और बाद में उसी भूमि का बैनामा दूसरे लोगों के नाम कराने के मामले में कैलादेवी थाने में बरेली में तैनात इंस्पेक्टर, उसकी पत्नी और बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश के बाद कैलादेवी थाने में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इंस्पेक्टर सतीश कुमार, उनकी पत्नी ममता यादव और बेटे विवेक यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फूलपुर गंगेश्वरी, अमरोहा निवासी रोहित कुमार ने एसपी को शिकायत में बताया कि उनका जमीन का सौदा रोरादीप गांव में बरेली में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार से हुआ था। जमीन इंस्पेक्टर की पत्नी ममता यादव और बेटे विवेक यादव के नाम बताई गई। दोनों पक्षों के बीच जमीन की कीमत 3.25 लाख रुपये प्रति बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.