जमीन बेचने का विरोध करते हुए भाई ने स्टांप और बैनामे के कागज फाड़े
शाहजहांपुर, मई 16 -- तिलहर। तहसील में जमीन बेचने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। भाई ने दूसरे भाई पर बैनामा करने के कागज एवं स्टांप फाड़ने का आरोप लगाया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ताहरपुर गांव निवासी रामकिशन अपने हिस्से की लगभग आधा बीघा जमीन बैनामा करने शुक्रवार को तहसील आया था। एक वकील के चेंबर में दस्तावेज लिखे जा रहे थे तभी उसका छोटा भाई गुलफान आया और जमीन बेचने का विरोध करने लगा। दोनों भाइयों के बीच विवाद होने लगा, जिससे तहसील में भीड़ लग गई। रामकिशन का आरोप है कि उसके भाई गुलफान ने बैनामे के कागज और स्टांप फाड़ दिए。
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर कोतवाल प्रिंस शर्मा पहुंचे और आरोपी गुलफान को हिरासत में ले लिया। गुलफान ने बताया कि रामकिशन की पत्नी काजल दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी करती हैं। काजल ने फोन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.