जमीन बेचकर बेटे को भेजा था कनाडा, अब लाश मंगवाने को जुटा रहे चंदा; घर में सिर्फ 2 भैसें
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की एक नहर में डूबने से जान गंवाने वाले पंजाब के दो युवकों के शवों को वतन वापस लाने के लिए उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने एक बड़ी मुहिम शुरू की है। बरनाला और अमृतसर जिलों के रहने वाले इन युवकों के परिवारों की आर्थिक मदद और शवों को भारत लाने के खर्च को पूरा करने के लिए पंजाब से लेकर विदेश तक फंड जुटाया जा रहा है। पंजाब में एक अभियान चलाकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। वहीं, कनाडा में रह रहे दोस्तों ने एक ऑनलाइन फंडरेजिंग अभियान शुरू किया है। शवों को वापस भारत लाने में आने वाले भारी-भरकम खर्च को पूरा करने के लिए आयोजकों ने कुल 40,000 कनाडाई डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है। अब तक इस मुहिम के तहत काफी मदद मिल चुकी है। पंजाब में पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अब तक करीब 2.5 लाख रुपये नकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.