कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर तारा बांगर में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के चार लोग भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सलेमपुर तारा बांगर निवासी ग्राम प्रधान शिवराज पुत्र राम भरोसे शुक्रवार शाम परिवार के लोगों के साथ जमीन का बंटवारा करा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों ओर से पथराव भी होने लगा। घटना में ग्राम प्रधा...