कोडरमा, फरवरी 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर में अपनी ही जमीन बचाने को लेकर 30 जनवरी से अंचल कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे तिलोकरी निवासी बीतलाल साव तथा उनके परिजनों ने चार जनवरी को अंचल अधिकारी सारांश जैन के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान अंचल अधिकारी सारांश जैन ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय द्वारा जो भी नियम संगत कार्रवाई है, वह की गई है और आगे भी की जाएगी। कहा कि पूर्व में भी विरोधियों पर 107 की कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल उक्त जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया गया है और उसे हिदायत दिया गया है कि वे अपना कागजात अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करें। अगर इसके बावजूद वह कार्यालय के आदेश की अवहेलना करता है तो विधि सम्बद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व कर्मचारी तालेबर राम, रामदेव हांसदा...