जमीन बचाने को लेकर कर्णपुरा बचाव संघर्ष समिति ने फूंका बिगुल
हजारीबाग, मई 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कर्णपुरा बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले बादम में आंदोलनकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी, अदानी, जेएसडब्ल्यू सहित अन्य कोल कंपनियों का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में बिचौलियों एवं दलालों को चिन्हित कर उनका सामाजिक बहिष्कार करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अपनी जमीन, अपना राज के नारे के साथ ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे तथा दलालों के माध्यम से की जा रही साठगांठ को सफल नहीं होने देंगे। बैठक में 22 मई 2026 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एनटीपीसी, अदानी, जेएसडब्ल्यू, एनएमडीसी एवं रुंगटा जैसी कोयला खनन कंपनियों को रद्द करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा के विरोध के बाद बिनगांव में चंगाई सभा स्थगित
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.