चंदौली, मार्च 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र में किसानों और छोटे दुकानदारों की जमीन बचाने की मांग को लेकर सोमवार को जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सिरसी से पांडेयपुर बाजार तक पद मार्च निकला। नेतृत्व संघर्ष समिति के संयोजक गणेश बिंद और गुलाब चंद ने किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सिरसी से पांडेयपुर बाजार तक पहले से लोक निर्माण विभाग की जमीन उपलब्ध होने के बावजूद बंधी डिवीजन और शासन की ओर से किसानों की निजी जमीनों पर जबरन नाला बनाने का प्रयास है।उन्होंने इसे पूरी तरह अवैधानिक बताते हुए कहा कि यदि ऐसा किया गया तो कई किसानों की खेती की जमीन और पांडेयपुर बाजार के छोटे दुकानदारों की दुकानें प्रभावित होंगी। कहा कि प्रशासन के इस प्रस्ताव से क्षेत्र के दर्जनों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.