गिरडीह, अप्रैल 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। तिसरी अंचल कार्यालय में आम नागरिक से आवेदन स्वीकार नहीं कर अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा उन्हें अंचल के बिचौलिए के शरण में जाने को विवश करने, तिसरी की जनता द्वारा तिसरी के अंचल अधिकारी की मनमानी की शिकायत उपायुक्त गिरिडीह से किए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज तिसरी के पीड़ित रैयत किसानों की एक बैठक मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में हुई। जिसमें रैयतों को जमीन बचाने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। बैठक में किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में जो हालात है, उसमें अधिकारियों के खिलाफ की गयी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरना-प्रदर्शन और आंदोलन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.