जमीन बंटवारे में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 24 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रेहारी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी माला कुमारी पत्नी संतोष कुमार कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि 19 मई की शाम करीब साढ़े छह बजे पट्टीदार अखिलेश कन्नौजिया, कमलेश कन्नौजिया और राजकुमारी देवी ने अभद्र टिप्पणी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति संतोष कुमार को भी लाठी-डंडे से पीटा गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंटवारे के विवाद में महिला व उसके पति की पिटाई यह भी पढ़ें- खेत की जुताई को लेकर विवाद, महिला समेत तीन लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.