एटा, मई 26 -- गांव घिलौआ में जमीन बंटवारे के विवाद में पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के खिलाफ फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात के गांव घिलौआ निवासी देव सिंह और योगेश कुमार में जमीन का विवाद चल रहा है। योगेश पक्ष ने अपने घर बना लिए हैं दूसरा पक्ष की माने तो उन्हें घर नहीं बनाने दे रहे हैं। मंगलवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पांच लोग घायल गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते ही फायरिंग शुरु हो गई। मामले की जानकारी पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने फायरिंग ज...