रांची, मई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्रजपुर निवासी महातम सिंह ने जमीन बंटवारे को लेकर अपने भतीजे दिलीप सिंह (पिता संकट सिंह) पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे जमीन विवाद को लेकर दिलीप सिंह ने अपने चाचा महातम सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। घटना में महातम सिंह, सबिता देवी, अर्पिता कुमारी और अभिषेक सिंह घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी रातू में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.