गोरखपुर, अगस्त 29 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार को जमीन बंटवारे के विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सोनबरसा निवासी चंद्रिका की पत्नी बैठोली देवी अपनी बेटी प्रीति के साथ घर पर थीं। उनके पति और पुत्र बाहर कमाने गए हैं। आरोप है कि जमीन के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों और कुछ बाहरी लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। इसके बाद मां-बेटी पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने प्रीति के बाल पकड़कर खींचे और बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पर मां बैठोली देवी के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने ...