जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने मां को लाठी से पीटा
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- जमीन के बंटवारे को लेकर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग विधवा मां को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। मां ने मझगईं थाने जाकर बेटे के खिलाफ तहरीर देते हुए बेटे से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। मझगईं थाने के मुर्गहा गांव निवासी उषा देवी के पति मनीराम की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बेटे रितिक के साथ रहती चली आ रही हैं। उषा ने बताया कि रितिक काफी दिनों से पति से वरासत में मिली जमीन बांटने की बात कर रहा है। रविवार शाम वह जमीन का बंटवारा करने पर अड़ गया। उषा के मना करने पर आपा खोकर रितिक ने लाठी से उसको पीटना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- वृद्ध पिता और विधवा बहन को पीटा, मुकदमा उषा को दर्द से चीखते सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर बुजुर्ग महिला को बचाया। इसके बाद मझगईं थाने पहुंची उषा ने एसओ को घटना बताते हुए तहरीर दी। एसओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.