गिरडीह, जून 12 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव में जमीन बंटवारे को लेकर तीन भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों भाई चोटिल हुए हैं। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार घुठिया निवासी मो जिबरेल मिर्जा और उसके भाई शमीम मिर्जा एवं शकिल मिर्जा के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद के कारण दोनों भाई आपस में भिड़ गए। तीनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में शमीम मिर्जा व जिबरेल मिर्जा चोटिल हुए हैं। घटना के बाद दोनों भाइयों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...