जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, पिता और भतीजों पर जानलेवा हमला करने का आरोप
शामली, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में घर और जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें संजीव कुमार नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपने ही पिता और दो भतीजों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित संजीव कुमार का आरोप है कि घर और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता और दो भतीजों ने उस पर पलकट्टी और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शामली के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.