रामपुर, मई 5 -- थाना क्षेत्र के गांव नबीगंज जदीद में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामभरोसे के अनुसार 29 अप्रैल की सुबह वह अपने बेटे पंकज के साथ घर पर थे। आरोप है कि इसी दौरान सतीश, विशाल, हरप्रसाद और भगवान देई वहां पहुंचे और जमीन के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया, जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में गालीगलौज कर पीटा बताया गया कि पहले मामले में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दी।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर...