बांदा, अगस्त 9 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर खलारी में शनिवार रात जमीन पर सो रहे 11वीं के छात्र को सांप ने डस लिया। परिजन रातभर झाड़-फूंक में लगे रहे। सुबह हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी नरैनी ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मोहनपुर खलारी निवासी 23 वर्षीय कुलदीप पटेल पुत्र कृष्ण बिहारी पटेल रात में दो बजे घर में मां गेंदारानी के साथ जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जानकारी होने पर वह रात में ही झाड़-फूंक कराने में जुट गए। हालत में सुधार न होने पर सुबह उसे सीएचसी नरैनी लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सांप के काटने से छात्र की मौत, गांव में शोक यहां डॉ. लवलेश पटेल ने जांच के बाद कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप कक्षा 11 में पढ़ता था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता और...