कौशाम्बी, मार्च 5 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 10 मंगल पांडेय नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक बेजुबान जानवर की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन पर ट्रांसफॉर्मर को रखकर बिजली की सप्लाई की जाती है। इससे आए दिन घटना घटती रहती है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 10 निवासी शिवरानी देवी पत्नी स्व. सोने लाल सरोज की भैंस जमीन में रखे ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजरी। इसी दौरान वह करंट की जद में आ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी एक घटना इसी ट्रांसफॉर्मर से हो चुकी है। बस्ती के बीच जमीन पर ट्रांसफॉर्मर रखकर मनमानी कर रहे बिजली कर्मचारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही इतनी कि न तो ट्रांसफॉर्मर को ट्रॉली पर रखा गया और न ही सुरक्षा की ...