गोरखपुर, मई 25 -- गोला, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चिलवा गांव में जमीन पर जबरन भूसा रखने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक पाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के रामानंद पाल, अनिल पाल, अरविंद पाल, मनीष पाल और रामनिवास पाल उसकी जमीन पर जबरन भूसा रख रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता भगौती पाल को भी पीटा गया। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...