जमीन पर पटक कर जबरन मैला पिलाया, बिहारके सीतामढ़ी में महिला का दबंगों पर आरोप; केस दर्ज
सीतामढ़ी, अगस्त 31 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक महिला ने कुछ दबंगों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का आऱोप है कि डायन बताकर उन्हें जबरन मैला पिलाया गया। महिला का आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट भी की है। दरअसल सीतामढ़ी जिले में डुमरा क्षेत्र के आजमगढ़ की एक महिला ने पड़ोसियों पर डायन बताकर प्रताड़ित, मारपीट करने और जबरन मैला पिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर डुमरा थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी महिला ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी सरोज साह, उनकी पत्नी कविता देवी, चन्द्रकला देवी तथा पथलू साह लगातार उन्हें डायन कहकर प्रताड़ित करते हैं और झूठे आरोप लगाते रहते हैं। आरोप है कि सभी आरोपितों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की, उन्हें ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.