बलिया, जून 17 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी पुलिस ने मंगलवार को मुरलीछपरा के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह की शिकायत पर बैरिया निवासी हरेराम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और सीओ बैरिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। दोकटी निवासी ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बैरिया मौजा की एक जमीन में शैलेंद्र विक्रम, विशेष विक्रम व प्रिया सिंह खातेदार हैं। शैलेंद्र विक्रम ने अपने हिस्से की जमीन का बैनामा मुझे (कन्हैया सिंह को) कर दिया। इसी बीच बैरिया निवासी हरेराम सिंह ने फर्जी राजस्व अभिलेख तैयार कर राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से गलत रिपोर्ट लगवाकर अपना नाम दर्ज कराने के लिए आठ मई को आदेश करा लिया। जांच में पता चला कि कागजातों पर फर्जी हस्ताक्षर बनाये गये हैं। अभिलेख...