बहराइच, मार्च 8 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के सुजौली थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर नल लगाने को लेकर विवाद में बड़े भाई और उसके साथियों ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पांच दिन बाद मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और देर रात मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुजौली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह चौहान (पुत्र श्रीभगवान) का अपने बड़े भाई सदाब्रिज से 3 मार्च की शाम विवाद हो गया था। वीरेन्द्र के बेटे अनिल के अनुसार, उनकी जमीन पर सदाब्रिज द्वारा जबरन नल गाड़ने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सदाब्रिज और उसके साथियों ने वीरेन्द्र पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले के बाद वीरेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गेहूं के खेत में बेहोश पड़े मिले। परिजनों ने उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.