प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में जमीन पर जबरन निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता शांति देवी पत्नी भोलानाथ ने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर जबरदस्ती निर्माण कार्य करने, गाली-गलौज व मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे आरोपी उनकी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। मना करने पर सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...