बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में मारपीट करने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में शिवम विश्वकर्मा निवासी सिकटा थाना वाल्टरगंज ने बताया कि वादी की जमीन पर बने छप्पर तथा बांस की कोठी को विपखी जेसीबी से से हटाने लगे। वादी ने विरोध किया तो भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से हमारे पिता जनक विशकर्मा, भाई सत्यम, सुन्दरम विश्वकर्मा, बहन ज्योति विश्वकर्मा और माता राधिका देवी को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने राममणि यादव, राजमणि यादव, श्याममणि यादव, शिवप्रसाद यादव, अखिलेश यादव, राजकुमार और रामपाल निवासी सिकटा थाना वाल्टरगंज बस्ती के खिलाफ केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर प्राथमिकी इस मामले में पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.