लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह (45) को गोलियों से भून दिया गया। पीजीआई इलाके में सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। दुस्साहसिक वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रापर्टी डीलर के कार से उतरकर अपने ऑफिस जाने के दौरान एक बदमाश ललकारते और गोली चलाते हुए हुए उनके पीछे आता है। एक के बाद एक दो गोलियां लगने से प्रापर्टी डीलर जमीन पर गिर जाता है। उसके गिरने के बाद भी हमलाकर तीसरी गोली उसके सिर में मारता है और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज से साफ है कि वारदात में किसी तमंचे या कट्टा की जगह पिस्टल या रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है। रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास बुधवार की...