गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा रमेश प्रताप गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने से जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वजह, रमेश गुप्ता को जमीन पर पार्टी और संगठन के लिए काम करने और निष्ठा का इनाम मिला है। महानगर अध्यक्ष के पद पर पहुंचे रमेश वार्ड अध्यक्ष से लेकर महानगर कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं पार्टी ने वैश्य समाज का महानगर अध्यक्ष बनाकर जातिगत समीकरण भी साधा है। यह भी पढ़ें- खेतिहर-मजदूर रामसकल बने भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता का राजनीतिक सफर झरना टोला निवासी रमेश गुप्ता 2006 और 2012 में खुद पार्षद रहे और 2017 में पत्नी संध्या गुप्ता पार्षद रहीं। पिछली बार भाजपा के टिकट पर उनकी पत्नी चुनाव हार गई थीं। इसके बाद रमेश गुप्ता की सक्रियता संगठन के कार्यों में बढ़ गई ...