गिरडीह, जून 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर के सामने सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को दो व्यक्ति के बीच हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। जिनका उपचार रेफरल अस्पताल डुमरी में कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, बेलदारी टोला निवासी बलवान बिंद वर्षों से उक्त स्थान पर होटल संचालित कर रहा है। इसी बीच जामताड़ा निवासी धनेश्वर महतो वहां गुमटी लगाने पहुंचा और होटल के एक हिस्से में दुकान रखने की बात कही। इसका विरोध होने पर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। जिसमें बलवान बिंद का सिर फट गया, जबकि धनेश्वर महतो की ठोढ़ी में चोट लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...