पीलीभीत, अप्रैल 30 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नाद पसियापुर निवासी गनेशी देवी पत्नी सीताराम ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 10 अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे गांव के बाहर स्थित उसकी पैतृक जगह पर कब्जा करने के उद्देश्य से सीताराम के भाई भीमसेन ने झोपड़ी डाल दी थी। जब उसने और उसके पति सीताराम, पुत्रवधू कुसुमा देवी, रेखा ने मना किया तो भीमसेन,महेंद्र पाल,उमेश,कन्हैयालाल,मीना देवी,श्री कृष्णा,खुशी देवी,वर्षा और वीरेंद्र ने लाठी डंडे और पंखा लेकर जान से मारने की नीयत से उन लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। महेंद्र पाल ने उसके सिर पर लाठी से प्रहार किया। यह भी पढ़ें- युवती की बदनामी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज जिससे वह घायल हो गई और उसका हाथ भी टूट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी...