बदायूं, जून 10 -- जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब राजस्व विभाग की पैमाइश के कुछ घंटे बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव का है। यहां स्थित एक भूमि को लेकर काजीखेड़ा और किसनी मेहरा गांव के लोगों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शिकायत मिलने पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश और जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अपनी कार्रवाई पूरी कर ली। बताया जाता है कि टीम के लौटने के बाद दोनों पक्षों के लोग फिर विवादित भूमि पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों ओर से कहासुनी शुर...