मैनपुरी, फरवरी 15 -- एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला कलू में जमीन कब्जाने को लेकर दबंगों ने हमला बोला। पीड़ित उपेंद्र कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नौ फरवरी को शाम लगभग 4:30 बजे गांव के ही कुछ लोग राहुल, अजय पुत्रगण कप्तान सिंह, बिजेंद्र पुत्र श्याम सिंह, जनवेद पुत्र दाताराम तथा कप्तान सिंह पुत्र दाताराम उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। उपरोक्त आरोपी जमीन पर कब्जे की कोशिश करने लगे। जब उनकी मां माया देवी और पत्नी विनीता देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे माया देवी और विनीता देवी को चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और थाने जाने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.