बागपत, मार्च 9 -- बालैनी। बालैनी हिंडन नदी पुल के समीप स्थित काली माता मंदिर के महंत ने आधा दर्जन बदमाशों पर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के बालैनी हिंडन नदी पुल पर पुलिस चौकी के समीप काली माता का मंदिर है। मंदिर पर पिछले कई वर्षों से महंत तुरंत गिरी रहते है महंत ने बताया कि शुक्रवार की देर रात मंदिर के पीछे आधा दर्जन बदमाश पेड़ो को काट रहे थे जिसके बाद वह उस जमीन पर कब्जा कर लेते।महंत ने बताया कि मशीन की आवाज सुनकर वह गया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और एक बदमाश ने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महंत ने बताया कि पहले भी उसके दो शिष्यों की हत्या हो चुकी है और अब यह लोग उसकी भी हत्या करना चाहते है। पीड़ित ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है पुलिस मामल...