कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- तहसील चायल के कोटिया गांव में भूमाफियाओं ने एक व्यक्ति की भूमिधरी पर कब्जा कर लिया। पीड़ित किसान ने शनिवार को मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कोटिया गांव निवासी शिव लाल पुत्र राम किशोर ने बताया कि उसकी मौजा कुण्डारी में जमीन है। आरोप है कि दबंग उसकी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित के अनुसार, भूमि की हदबंदी का मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- सीमांकन के बाद भी जमीन पर कब्जे की कोशिश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...