फतेहपुर, जून 17 -- जोनिहां। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा गांव निवासी लकी गुप्ता ने घर के बाहर खड़ी अपनी बाइक चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। बताया कि बाइक मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी थी। बुधवार सुबह जागने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...