जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर आदिवासियों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 10 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। रेणुकापार क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत जुगैल के बड़का डाड़ निवासी आदिवासियों ने अपनी भूमि पर कथित कब्जे और पट्टा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कार्यालय ओबरा के समक्ष प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आदिवासियों ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 14132 की भूमि पर लगभग 25 वर्षों से 18 मजदूर आदिवासी परिवार खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने अधिकारियों को गुमराह कर समिति के तत्कालीन अध्यक्ष अमृतलाल और सचिव परमा सिंह की जानकारी के बिना वर्ष 2007-08 में उक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.