महाराजगंज, मार्च 13 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली थाना क्षेत्र के गांव हरदी डाली निवासी महादेव प्रसाद कस्बे के सुभाष नगर में स्थित जमीन पर एक शख्स पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने के बाद वे नौतनवा तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ गए।महादेव का आरोप है कि साजिश के तहत कुछ लोगों को आगे कर जमीन बेचने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि जमीन पर कब्जा किया जा सके। आरोप है कि पिछले 26 वर्षों से उसे उस जमीन में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। जबकि न्यायालय से डिग्री भी मिल चुकी है। बावजूद कुछ लोगों को पैसा देकर जमीन पर बसा कर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। प्रशासन पर दबाव डालने के लिए जतन किए जा रहे हैं। क्रमिक अनशन पर बैठे महादेव ने प्रशासन से पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर उक्त भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.