बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुसाह निवासी शिवचरनलाल ने सोमवार को महराजगंज तराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम मुड़िला में मेरी जमीन है। मुड़िला निवासी राजकुमार, लालमन, उदयराज व बलवंत ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। चारों मिलकर जमीन की जोताई करा रहे थे। मना करने पर पिटाई की। यूपी 112 की टीम ने बचाया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे की शिकायत, चार पर एफआईआर यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर फर्जी बैनामा व फसल नुकसान की रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.