गाज़ियाबाद, मई 2 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर गेट के सामने भूखंड पर कब्जा करने का विरोध करने पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है। मोदीनगर की तिबड़ा रोड कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि ताऊ की दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर के सामने प्रॉपर्टी है। ताऊ के लड़के विपिन का फोन आया कि दबंग किस्म के लोग प्रॉपर्टी पर कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद प्रशांत मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से कब्जा करने का विरोध किया। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत आरोप है कि दबंग प्रशांत को जबरन अपने कार्यालय ले गए और बंधक बनाकर कई घंटे तक यातनाएं दीं। इतना पीटा गया कि वह कई बार बेहोश हो गए। किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.