रांची, जून 5 -- खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का रेगरे मौजा के ग्रामीणों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और जबरन जेसीबी चलाने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खाता संख्या 93 सहित विभिन्न प्लॉटों पर गांव के लोग पीढ़ियों से खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं। उनका दावा है कि वे करीब डेढ़ से दो सौ वर्षों से उक्त भूमि पर कृषि कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग जमीन पर अपना दावा जताते हुए कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे का प्रयास, जान से मारने की धमकी आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है कि रांची और अन्य क्षेत्रों से आए कुछ लोगों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े पूर्व उग्रवादियों एवं बड़ी स...